डेमोक्रेसी इंडेक्स में 13 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारत, कश्मीर-सीएए के चलते 10 स्थान नीचे आया
(India)
कश्मीर और CAA के विरोध के चलते दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेटिक देश भारत डेमोक्रेसी इडेंक्स में 10 पायदान नीचे 51वीं पोजिशन पर आ गया। बता दे की भारत 13 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। 2019 में भारत का डेमोक्रेसी स्कोर 6.9 रहा, जो 13 साल में सबसे निचले स्तर पर है। द इकोनॉमिस्ट ने मंगलवार को 165 देशों की डेमोक्रेसी लिस्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून लागू करने की वजह से भारत के डेमोक्रेसी स्कोर में गिरावट आई।
वही अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है। उन्होंने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कश्मीर मुद्दे पर बात कर रहे हैं और अगर वे इस मामले में मदद कर सकते हैं तो जरूर करेंगे।
दावोस में इमरान से मुलाकात से पहले उन्होंने अपने बयान में कहा, 'हम कश्मीर मुद्दे और भारत-पाकिस्तान के रिश्ते के विषय में बात कर रहे हैं। अगर हम मदद कर सकते हैं तो जरूर करेंगे।' उन्होंने कहा, 'और हम इसे देख रहे हैं और इस मामले पर काफी बारीकी से नजर रखे हुए हैं।' हालांकि, इस बार कश्मीर मुद्दे पर दखल के बारे में बोलते समय ट्रंप पहले से काफी सावधान रहे। पहले उन्होंने दावा किया था कि मोदी ने उनसे मदद मांगी थी। उन्होंने इस बार अपने बयान में कहा, 'अगर हम मदद कर सकते हैं।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।