Nirbhaya Case : डेथ वॉरंट पर अमल में 8 दिन बाकी, फांसी से बचने के लिए आरोपियों का नया पैंतरा
(India) निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी पर लटकाने में और विलंब हो सकता है। ऐसा इसलिए कि निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों में से तीन बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन डालने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक दोषी विनय, अक्षय और पवन एक-दो दिन में सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे। सूचना तो इस बात की भी है कि तीनों दोषी जेल में अपने व्यवहार में सुधार का जिक्र करते हुए फांसी की सजा उम्र कैद में तब्दील करने की मांग करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकारे का काम टल सकता है। निर्भया केस में चारों दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देने का डेथ वॉरंट जारी हो चुका है। इसके बावजूद चारों गुनहगार अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता मान रहे हैं कि उस दिन (1 फरवरी) भी फांसी नहीं होगी। चारों में से किसी ने भी तिहाड़ जेल प्रशासन को यह नहीं बताया है कि फांसी से पहले वह किस परिजन से और कब मिलना चाहते हैं। यह भी नहीं बताया कि वह कोई वसीयत करना चाहते हैं या नहीं। डीजी जेल संदीप गोयल ने बताया कि पत्र सौंपने के एक हफ्ते बाद भी दोषियों ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।