चीन से भारत लौटे 5 लोगों में कोरोना के लक्षण, केरल में मिला था कोरोना वायरस का पहला मामला
(India) चीन से निकला कोरोना वायरस अब भारत समेत अन्य मुल्कों में भी पैर पसारता जा रहा है। इस जानलेवा वायरस का खौफ इस कदर है कि कई देशों ने चीन के लिए उड़ानें रद्द कर दी है। इसके साथ ही भारत और अन्य कई देश चीन में फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करा कर निकालने में जुटे हैं। इसके साथ ही चीन से भारत पहुंचे 5 लोगों में कोरोना वायरस के के लक्षण दिखाई दिए है।
इसके अलावा 15 जनवरी के बाद विदेश से देश आए दो अन्य लोग भी निगरानी में हैं, क्योंकि इन लोगों में एक-दूसरे के संपर्क से फैलने वाले इस वायरस के कुछ लक्षण जैसे खांसी, सर्दी और मामूली बुखार देखा गया है। अस्पताल अधीक्षक आशीष मन्ना के अनुसार- "हमने उन लोगों को निगरानी में रखा है, जो कोरोना वायरस की पहली पुष्टि होने वाले व्यक्ति के साथ 23 जनवरी को भारत लौटे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजेंगे।"

मेडिकल जांच में चीन से लौटे लोगों में से 5 में सर्दी, जुकाम और खांसी के लक्षण दिखाई दिए। चीन में मंगलवार तक कोरोनावायरस से 426 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देश में अब तक 20,383 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, केरल सरकार ने सोमवार को कोरोनावायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया। राज्य में तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीनों लोग कुछ दिनों पहले ही चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर वुहान से लौटे थे। करीब 1800 लोगों को उनके घरों में निगरानी में रखा गया है। चीन के 15 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया गया है। 6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।