मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने कहा, 'वे कहते हैं कि राजनीति गंदा है, लेकिन यह एक नया गिरा हुआ स्तर है। अगर स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के लिए मुफ्त में बनाया जाता है और अगर बच्चों को शिक्षित बनाया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है? अगर बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है?'
बता दें कि सीएम केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखा हमला करते हुए आतंकी करार दिया था। केंद्रीय मंत्री व दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि केजरीवाल एक आतंकवादी हैं। बीते सोमवार को उन्होंने कहा कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वे आतंकवादी हैं?
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।