दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला-  निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को एक साथ होगी फांसी
(India) निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली हाईकोर्ट बड़ा फैसला सुना दिया है। निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में चार दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अब चारों दोषियों को एक साथ ही फांसी दी जाएगी। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शनिवार और रविवार को विशेष सुनवाई के बाद दो फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि केंद्र और दिल्ली सरकार ने निचली अदालत के 31 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके जरिए मामले में चार दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई थी। कोर्ट ने केंद्र इस याचिका को खारिज करते हुए फैसला दिया है कि चारों दोषियों को एक साथ ही फांसी दी आएगी। कोर्ट ने कहा है कि चारों दोषियों को अलग अलग फांसी नहीं दी जा सकती। उच्च न्यायालय ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब 2017 में ही सर्वोच्च न्यायालय ने निर्भया के गुनहगारों की अपील खारिज कर दी थी तो कोई डेथ वारंट जारी करवाने के लिए आगे नहीं आया। बता दें कि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शनिवार (1 फरवरी) और रविवार (2 फरवरी) को विशेष सुनवाई के बाद दो फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।