Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली डिप्टी सीएम का OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार
(India) दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। CBI ने दिल्ली सचिवालय में तैनात अधिकारी को गुरुवार रात 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि गोपाल कृष्ण माधव को जीएसटी के एक मामले में 2 लाख रुपए से अधिक रिश्वत लेते हुए देर रात गिरफ्तार किया गया। चुनाव से पहले हुई कार्रवाई से आम आदमी पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। गोपाल माधव से सीबीआई अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई अधिकारी की मानें तो गोपाल माधव मनीष सिसोदिया के कार्यालय में 2015 से तैनात है। फिलहाल आरोपी ओएसडी से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया। अब भाजपा-कांग्रेस और आप के प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटर्स से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।