Delhi Assembly Election: केजरीवाल के बयान पर स्मृति ने किया पलटवार, कहा, 'महिलाएं अपना उम्मीदवार चुनने में सक्षम'
(India) महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया। स्मृति ने ट्वीट किया कि आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। केजरीवाल ने परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोेर्ट अथॉरिटी में बने बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे बेटे ने भी पहली बार वोट डाला। इससे पहले महिलाओं से वोटिंग की खास अपील की।
इससे पहले, केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में कहा, "सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।