(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से रुझान आने शुरू हो गए । दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। रुझानों में दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार। वोटों की गिनती का एक घंटा पूरा हुआ। आप 53 सीटों पर आगे चल रही है। रिटर्निंग अफसर संजीव कुमार के अनुसार- मतगणना कुल 13 राउंड में होनी है। पहला राउंड 9 बजे तक पूरा हो चुका है। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न की तैयारी। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। आप कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल। आप की सीटें पिछली बार से घटीं, लेकिन बहुमत बरकरार। आप नेता संजय सिंह का कहना है कि लोगों ने केजरीवाल सरकार की ओर से करवाए गए विकास को वोट दिया है। बस फाइनल नतीजे आने दीजिए...
वही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि- परिणाम जो भी हो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष की है। जो भी झेलना पड़े मैं तैयार हूं। फाइनल परिणाम तक इंतजार करें। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई विधानसभा सीट से 2026 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 1172 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।