वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत के बाद कहा कि यह बीजेपी की नफरत वाली राजनीति की हार है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़ी मशक्कत के बाद पड़पड़गंज से मिली जीत पर कहा कि यह काम और शिक्षा की जीत है, देश में पहली बार ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नफरत की राजनीति फैलाने की कोशिश की लेकिन हमारे वोटर और दिल्लीवासी बंटे नहीं। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की नफरत वाली राजनीति आखिरकार हार गई है। मनीष ने कहा कि मुझे पड़पड़गंड का विधायक एक बार फिर से बनने पर गर्व है और यह अरविंद केजरीवाल के काम की जीत है क्योंकि उन्होंने दिल्ली का बेटा बनकर जनता के लिए विकास के काम यहां किए थे। गौरतलब है कि मतगणना के शुरुआती चरणों में कई बार मनीष को बीजेपी से टक्कर मिलती रही और वह वोटों में पिछड़ते नजर आ रहे थे, आखिरकार उन्हें मुश्किल से दो हजार वोटों के अंतर से जीत मिली है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।