25 राजनयिकों का जम्मू दौरा आज, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, उपराज्यपाल और अफसरों से मिलेंगे
(India) जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 25 विदेशी प्रतिनिधिमंडल का दूसरा आधिकारिक जत्था आज दूसरे दिन जम्मू का दौरा करेंगे। सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सभी राजनयिकों का अन्य सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद सभी राजनयिक सिविल सोसाइटी के अन्य सदस्यों से मिलेंगे। बता दें, बुधवार को पहले दिन सभी राजनयिक कारोबारियों और राजनेताओं मिले और उनसे व्यापक चर्चा की। व्यापारियों ने राजनयिकों को बताया कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उन्हें भारी नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को लेकर सरकार के वादों पर उन्हें विश्वास है। कुछ व्यापारियों के अनुसार- वे चाहते हैं कि सरकार क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करे।
इससे पहले, कल पहले दिन सभी राजनयिकों ने प्रसिद्ध कारोबारी समुदायों और राजनेताओं से व्यापक चर्चा की। व्यापारियों ने राजनयिकों को बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के उन्हें भारी नुकसान हुआ है लेकिन राज्य के विकास को लेकर सरकार के वादों पर उन्हें विश्वास है। कुछ व्यापारियों ने बताया कि वे चाहते हैं कि सरकार क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करे। सेब के उत्पादकों ने बताया कि पड़ोसी देश उनके कारोबार को खत्म करने में जुटे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।