दिल्ली चुनाव खत्म होते ही आम आदमी पर महंगाई का डबल अटैक हुआ है। बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर बुधवार से 144.5 रुपए महंगा हो गया। यह जनवरी 2016 के बाद सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस बार दिल्ली चुनाव की वजह से एलपीजी की कीमतों में बदलाव 12 तारीख से लागू किया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनपर तंज कसा है।
राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी और बीजेपी कार्यकर्ता गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। यह स्मृति ईरानी की उस समय की तस्वीर है, जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार थी और गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के दौरान गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर बीजेपी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। उस वक्त स्मृति ईरानी गैस सिलेंडर लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरी थीं और विरोध प्रदर्शन किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।