निर्भया केसः कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, 3 मार्च को सुबह 6 बजे होगी दोषियों को फांसी
(India) राजधानी दिल्ली के बहुचर्तिच गैंगरेप और हत्याकांड मामले में सबसे बड़ी खबर सामने आ गई है। दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने एक बार फिर निर्भया के चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट की ओर से जारी नए डेथ वारंट के मुताबिक अब चारों दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। आपको बता दें कि कोर्ट की ओर से तीसरी बार इस मामले में डेथ वारंट जारी किया गया है।
जज ने नया डेथ वारंट अपने चेंबर में जारी किया। आपको बता दें कि सबसे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 जनवरी को पहला डेथ वारंट जारी किया था। इसके बाद 7 फरवरी को लेकर डेथ वारंट जारी हुआ था। अब कोर्ट ने तीसरा डेथ वारंट जारी किया है। वहीं निर्भया की मां ने कोर्ट के इस आदेश पर संतुष्टि जाहिर की है। लंबे संघर्ष के बाद आखिर नया डेथ वारंट हमें मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में तिहाड़ जेल ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी।

वही दोषियों के वकील एपी सिंह ने बताया, ''मैं क्लाइंट से मिलूंगा। सभी कानूनी विकल्प पर बातचीत करूंगा और फिर वे जो चाहेंगे, जो उनके परिवार वाले चाहेंगे, वो करूंगा। अभी कई कानूनी विकल्प बाकी हैं। सभी का उपयोग किया जाएगा। राष्ट्रपति के पास दोबारा दया याचिका भी भेजी जाएगी और खारिज होने पर भी जो विकल्प होंगे उनका भी उपयोग किया जाएगा। यह पूछने पर कि क्या आगे भी एक-एक कर कानूनी विकल्प उपयोग किए जाएंगे, क्या चारों की याचिकाएं एक साथ नहीं भेजी जा सकती? इस पर उनका जवाब था- दया याचिका के लिए सभी क्लाइंट का आधार अलग-अलग होता है। तो ऐसे में एक-एक कर ही ये याचिकाएं लगाई जाएंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।