राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक कल, राम मंदिर निर्माण की अंतिम तिथि होगी तय
(India) राम मंदिर निर्माण को लेकर एक ताजा खबर आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण शुरू करने के 'मुहूर्त' तय करने के लिए अपनी पहली बैठक कल यानी बुधवार 19 फरवरी को तय की है। इस बैठक के दौरान ट्रस्ट मंदिर निर्माण को लेकर आगे की कार्ययोजना बनाने के साथ ही पारदर्शी ढंग से चंदा जुटाने पर भी चर्चा करेगा। राजधानी दिल्ली में होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की इस पहली बैठक में इसके एजेंडा पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट इस दौरान प्रमुख रूप से राम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम की समयसीमा पर अंतिम फैसला ले सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्य बैठक में किस तरह से इस कार्य के लिए धन जुटाया जाए, इस पर भी चर्चा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में ट्रस्ट के सदस्य इस बात पर गहन विमर्श करेंगे कि कैसे मंदिर निर्माण के लिए आम आदमी से चंदा जुटाया जाए, वो भी यह ध्यान में रखते हुए कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होने के साथ ही किसी विवाद से मुक्त हो।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार द्वारा गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को पहली बैठक होगी। बैठक में मंदिर निर्माण के मुहूर्त से लेकर कार्य पूर्ण होने तक की तमाम बातों पर विचार किया जाएगा। आम जनता से सहयोग राशि लेने जैसे मुद्दों पर भी निर्णय लिया जा सकता है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया था। उसने केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण और इसके बारे में रूपरेखा तैयार करने के लिए ट्रस्ट बनाने को कहा था। इसके पहले ट्रस्टी के. पारासरन हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।