अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत दौरे से कहा- मोदी मुझे पसंद मगर बड़े व्यापार समझौते में अभी लगेगा थोड़ा वक्त
(India) भारत दौरे से पहले अमरीकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि वह भारत के साथ बड़ा व्यापार सौदा करेंगे, मगर इसकी समय सीमा तय नहीं हैं। उन्होंने कि उन्हें पीएम मोदी काफी पसंद हैं। वे भारत के साथ बड़ा व्यापार सौदा कर सकते हैं, लेकिन अभी नहीं। अमरीकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या वह भारत दौरे से पहले ही व्यापार पर कोई समझौता करेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता तो होगा और वह यह जरूर करेंगे। लेकिन पता नहीं चुनाव से पहले यह हो पाएगा या नहीं। उनके साथ भारत द्वारा बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता करना चाहते हैं और यह डील वे बाद के लिए बचा कर रख रहे हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि ये बड़ा समझौता अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो पाएगा या नहीं। ट्रम्प के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उनके अगले हफ्ते होने वाले भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़ा कोई द्विपक्षीय समझौता न हो। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रम्प भारत के साथ एक छोटे ट्रेड पैकेज पर सहमति बना सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।