तमिलनाडु में तेज रफ्तार कंटेनर डिवाइडर तोड़कर केरल जा रही बस से टकराया,  20 की मौके पर मौत, 23 घायल
(India) तमिलनाडु में एक वॉल्वो बस और कंटेनर की टक्कर में 20 यात्रियों की जान चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। करीब 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। हादसा गुरुवार तड़के 4:30 बजे तिरुपुर जिले के अविनाशी इलाके में हुआ। केरल राज्य परिवहन की बस बेंगलुरु से एर्नाकुलम आ रही थी। इसमें 50 लोग सवार थे। घायलों को तिरुपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीषण हादमें 5 महिलओं सहित 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में सभी केरल के पालक्कड, एर्नाकुलम और त्रिशूर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों को तिरुपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
कोयंबटूर-सलेम हाईवे पर अचानक टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ सामने से आ रही बस से टकरा गया। कंटेनर का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। वहीं, केरल के परिवहन मंत्री एके सशींद्रन ने बताया कि वॉल्वो बस में 50 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है। हादसे का शिकार हुई बस में ज्यादातर सवारियां केरल की थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।