शाहीन बाग में दूसरे दिन चर्चा करने पहुंचे वार्ताकार संजय हेगड़े ने कहा- ' आंदोलन का मिसाल बने शाहीन बाग'
(India) दिल्ली के शाहीन बागा में नागरिकात संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। वहीं, प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वार्ताकार बुधवार को शाहीन बाग पहुंचे थे। लेकिन, पहले दिन बातचीत से कोई हल नहीं निकला। प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए दोनों वार्ताकार शाहीन बाग पहुंच चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मध्यस्थ वकील साधना रामचंद्रन और संजय हेगड़े गुरुवार को दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने शाहीन बाग पहुंचे। रामचंद्रन ने कहा- हम चाहते हैं कि शाहीन बाग आंदोलन भी जारी रहे और रास्ता भी खोल दिया जाए। ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं निकल सकता। अगर बात नहीं बन पाई तो मामला फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएगा। आम रास्ता बंद होने से आसपास के दुकानदारों और रहवासियों को परेशानी हो रही है। वहीं, संजय हेगड़े ने कहा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखिए। कोर्ट आपकी बात को अनसुना नहीं करेगा। आपकी हर समस्या का समाधान होगा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनकारी ओखला के शाहीन बाग में पिछले 68 दिन (15 दिसंबर) से डटे हुए हैं। वार्ताकारों के पहुंचने से पहले ही शाहीन बाग में नारेबाजी शुरू हो गई । इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में वार्ताकारों के पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।