अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। भारत के इस दौरे में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया और बेटी इवांका भी होंगी। व्हाइट हाउस सूत्रों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के मुद्दों पर भी बात करेंगे। जबकि उनके ऐजंडे में धार्मिक स्वतंत्रता पर बातचीत करना भी होगा।
इसके साथ ही एक अमेरिकी अधिकारी ने भारत और पाकिस्तान के सामान्य संबधों पर जोर दिया। उनके मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत होनी चाहिए, लेकिन अमेरिका जानता है कि यह तभी संभव हो पाएगा, जब पाकिस्तान आतंकियों पर सख्त और निर्णायक कार्रवाई करे। दूसरी तरफ, यह भी खबर है कि भारत और अमेरिका अभी ट्रेड डील पर अंतिम फैसला नहीं कर पाए हैं। वहीं, ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर भी बातचीत कर सकते हैं।
ट्रम्प के भारत दौरे से पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, “अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर सहित बाकी मुद्दों को बातचीत से सुलझाएं। हालांकि, यह तभी मुमकिन है, जब पाकिस्तान आतंकियों पर सख्त और निर्णायक कार्रवाई करे। दोनों देशों की कोई भी वार्ता इस कार्रवाई के बिना सफल नहीं हो सकती। राष्ट्रपति इस बात पर भी जोर देंगे कि एलओसी पर शांति रहे और दोनों देश भड़काऊ बयानबाजी और कार्रवाई से बचें। ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था, लेकिन हम जानते हैं कि भारत इसके लिए कभी तैयार नहीं होगा।”
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।