अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा, कितना रहेगा सार्थक
(India) दो दिवसीय भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट समेत अन्य 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। मोटेरा में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम होने जा रहा है, जहां पर राष्ट्रपति ट्रंप संबोधित करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत को उत्सुक है “वह कल हमारे साथ होंगे अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत के साथ! यह सम्मान की बात है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे पर निकलने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं भारत के लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। वहां लाखों लोग होंगे। यह एक लंबी यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के साथ मुलाकात बहुत अच्छी होती है। वह मेरे दोस्त हैं।''

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा ''मैं काफी समय से इस यात्रा के लिए प्रतिबद्ध था। मैं इसे लेकर उत्सुक हूं। मैंने सुना है कि यह एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है...ये भारत में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।