सुबह ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जे. कुशनेर और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन, वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस, ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट समेत अन्य उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।
अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी रोड शो करते हुए 22 किलोमीटर का सफर तय कर साबरमती आश्रम पहुंचे। वहां पर ट्रंप ने और मेलानिया ने करीब 10 मिनट का वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने चरखा चलाकर सूत काटने की कोशिश की। ट्रंप ने दो मिनट तक चरखा चलाने का प्रयास किया, विजीटर बुक में ट्रंप दंपति ने अपने विचार लिखे। पीएम मोदी ने गांधी जी के तीन बंदर की मूर्ति दिखाकर उन्हें इसका महत्व बताया। उसके बाद वे मोटेरा में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए निकल गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।