उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी में 3 दमकलकर्मी घायल
(India)
सीएए के विरोध में दिल्ली में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह मौजपुर में एक बार हिंसक भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) समर्थक और विरोधी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में हेड कॉन्सटेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई, 105 जख्मी हुए। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा को एक सुनियोजित साजिश बताया है। स्थिति को नियंत्रित करने जुटी पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों पर भीड़ की और से जारी पत्थरबाजी की वजह से 3 दमकलकर्मी घायल हो गए हैं। 5 बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। जफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर क्षेत्र के पांच मेट्रो स्टेशन को एहितयातन बंद कर दिया गया है। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है। देर रात से सुबह तक मौजपुर और उसके आस-पास इलाकों में आगजनी के करीब 50 कॉल आए जिसमें दमकल की एक गाड़ी पर पथराव किया गया। जबकि एक दमकल की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। मेट्रो प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद है। धारा 144 लागू कर दी गई है। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत दौरे पर हैं। उनके दिल्ली पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही राजधानी में हिंसा भड़की। विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की छवि खराब करने के इरादे से हिंसा की स्क्रिप्ट लिखी गई। इसका माहौल गुरुवार रात से ही बनाना शुरू कर दिया गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।