भारत-अमेरिका के बीच सैन्य उपकरण खरीदने का करार, मोदी-ट्रंप ने किया 3 अरब डॉलर का रक्षा सौदा
(India)

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमरीका ने अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया है। भारत सरकार ने अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर्स समेत अत्याधुनिक अमरीकी सैन्य उपकरण खरीदने के लिए 3 अरब अमरीकी डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह सौदा दोनों मुल्कों के बीच संयुक्त रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे। हैदराबाद हाउस में बैठक के बाद आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत और अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में कदम आगे बढ़ाएंगे।" मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-अमरीकी प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "आज हमने दुनिया के सबसे शानदार अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर्स समेत 3 अरब से ज्यादा के अमरीकी सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए भारत के साथ समझौते के तहत अपने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। मोदी ने कहा- दोनों देशों के बीच 3 साल में व्यापार में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है। द्विपक्षीय व्यापार के संबंध में भी दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। हम एक बड़ी ट्रेड डील पर भी सहमत हुए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। वहीं, ट्रम्प ने कहा- मोदी के साथ बातचीत में 21.5 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी दी गई है। साथ ही हम दोनों देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम करेंगे। पाकिस्तान पर इसके लिए दबाव भी बनाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।