दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को जारी किया नोटिस, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, शाम को निकलेगा शांति मार्च
(India) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात बदतर होते जा रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर यहां लगातार तीसरे दिन हुई हिंसा दो समुदायों के बीच तनाव में बदल गई। जाफराबाद और मौजपुर इलाके में सोमवार को हिंसक झड़पों के बाद मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 18 हो गई है। इसके बाद हिंसाग्रस्त इलाकों में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच दिल्ली के हालात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने 24 घंटे से भी कम समय में तीसरी बार पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंगलवार रात को करीब 3 घंटे तक चली इस बैठक में दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त स्पेशल कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव भी शामिल हुए। बैठक के बाद एनएसए अजित डोभाल हालात का जायजा लेने के लिए सीलमपुर पहुंच गए। वहीं, शाह ने अपना तिरुअनंतपुरम का दौरा भी रद्द कर दिया।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर उबल रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जमकर हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस हिंसा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। जबकि, शाम को पार्टी की ओर से कांग्रेस मुख्यालय से गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकाला जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।