धधकती दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार, दिल्ली के 9 इलाकों में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात
(India) नागरिकता संशोधन कानून लेकर एक बार फिर दिल्ली 'धधक' रही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक घटनाओं में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। वहीं, NSA अजीत डोभाल खुद हिंसाग्रस्त इलाकों में अचानक पहुंचे और लोगों से बातचीत की। लोगों से बात करने के बाद डोभाल ने कहा कि इंशा अल्लाह यहां पर अमन होगा।
राजधानी दिल्ली के जाफराबाद में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन उग्र हो गया है और कई जगहों पर पत्थरबाजी के साथ आगजनी भी की गई। इस हिंसक प्रदर्शन में 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बीच दिल्ली के 9 इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। सीआरपीएएफ के आठ कंपनियों की भी तैनाती की गई है। अति संवेदनशील इलाकों में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों में हिंसा, भड़काऊ बयानों और इस पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में अलग-अलग सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के मौजूदा हालात पर सख्त टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा कि दिल्ली की हिंसा में लोगों की मौत से हैरान हैं। पुलिस ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई नहीं की, हमें ब्रिटिश पुलिस से सीख लेनी चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।