Delhi violence: दंगों से पीड़ितों को आज से मिलेगी 25-25 हजार की आर्थिक सहायता
(DELHI, DELHI) दिल्ली दंगे में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों को दिल्ली सरकार तत्काल प्रभाव से 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह राशि शनिवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को हिंसाग्रस्त इलाकों में पीड़ितों को मुआवजा राशि पाने के लिए फॉर्म बांटने का काम शुरू कर दिया गया। कुल 18 इलाको में लोगों की मदद के लिए की गई है। रात में चार अलग एसडीएम तैनात किए गए है।

सरकार के अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाएं और आरडब्ल्यूए लोगों की मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे और लोग हैं तो वे उत्तर-पूर्वी जिलाधिकारी कार्यालय, नंद नगरी में संपर्क कर सकते हैं। राहत कैंप का मुख्यालय वहीं से चल रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें इलाज निजी अस्पतालों में कराया जाएगा। इस पर काम किया जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।