पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के तुरंत बाद दोषी पवन गुप्ता ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। दोषियों की 3 मार्च को फांसी टालने की याचिका पर सोमवार हुई सुनवाई में दोषी के वकील एपी सिंह ने दलील दी कि जब तक राष्ट्रपति की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जाता, तब तक अदालत डेथ वॉरंट पर रोक लगाए। इस पर तिहाड़ प्रशासन ने कोर्ट सेे कहा- अब जज का कोई रोल नहीं, राष्ट्रपति हमसे रिपोर्ट मांगेंगे, तब तक दोषियों की फांसी रुकी रहेगी। कोर्ट ने दोषियों के वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि आप आग से खेल रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।