दिल्ली और तेलंगाना के बाद अब जयपुर में कोरोना वायरस की एंट्री,  इटली का पर्यटक मिला संदिग्ध
(India) कोरोनावायरस के भारत में आने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली और तेलंगाना के बाद अब राजस्थान के जयपुर में भी कोरोनावायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। एसएमएस अस्पताल में भर्ती इटली के पर्यटक के काेराेनावायरस से पीड़ित हाेने की खबर सामने आयी है। जयपुर-सवाई मानसिंह अस्पताल में इटली आए कोरोना संदिग्ध युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। 29 फरवरी को भर्ती हुए इस युवक की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई इसके बाद सोमवार को एक बार फिर हुई जांच में यह पॉजिटिव पाया गया। दोनों रिपोर्ट में विरोधाभास होने पर अब युवक के सैंपल पुणे स्थित लैब भेजे गए। अब पुणे से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना की पुष्टी हो पाएगी। फिलहाल मरीज को आईसोलेशन आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

बता दे यह मरीज फरवरी में जयपुर अपने ग्रुप के साथ एक होटल में रूका। मरीज की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॅक्टरों ने जांच के बाद मरीज को सवाई मानसिंह अस्पताल में कोरोना जांच के लिए रेफर कर दिया गया था । मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तय किया कि पिछले दिनों जो भी व्यक्ति इस मरीज के संपर्क में आय़ा है उनका पता कर उनकी भी जांच की जाएगी। विभाग का कहना था फिछले 4 दिन से भर्ती मरीज के इलाज के दौरान जो भी डॉक्टर, नर्स, अस्पताल का अन्य कर्मचारी या कोई व्यक्ति आया है, उनकी भी एहतीयात के तौर पर कोरोना जांच करवाई जाएगी। आने वाले कुछ दिनों तक उनपर पूरी नजर रखी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।