उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा, “राज्य में अब तक छह पॉजिटिव केस पाए गए हैं। सभी लोग आगरा के हैं। मरीजों और उनके परिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा- हम सभी एयरपोर्ट और नेपाल के सीमावर्ती रास्ते पर भी नजर रखे हुए हैं। अफवाहों पर बिलकुल ध्यान न दें।” इस बीच स्वास्थ्य अधिकारी मरीजों और उनके परिवार के संपर्क में लोगों की तलाश कर रही है, ताकि उनकी भी जांच की जा सके।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों संयम बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि COVID-19 कोरोन वायरस की तैयारियों के संबंध में व्यापक समीक्षा की गई। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र इलाज मुहैया करा रहे हैं। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'घबराने की जरूरत नहीं है। हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।