निर्भया के दोषियों की मौत की नई तारीख 20 मार्च, तिहाड़ जेल में होगी फांसी
(India)
निर्भया गैंगरेप-मर्डर केस में बृहस्पतिवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की नई तारीख तय हो गई है। दिल्ली कोर्ट ने चारों को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे फांसी देने के आदेश दिए हैं।दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने चौथी बार यह डेथ वारंट जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार दोषियों को फांसी होकर ही रहेगी। वहीं, निर्भया की मां ने अदालत के फैसले पर कहा कि पूरी उम्मीद है कि इस बार चारों को फांसी हो जाएगी।
दरअसल निर्भया गैंगरेप केस में बुधवार को राष्ट्रपति ने चार में से एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद दिल्ली सरकार पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई, जहां पर बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने इसके बाद चारों दोषियों को फांसी की नई तारीख का डेथ वारंट जारी कर दिया। डेथ वारंट के मुताबिक चारों दोषियों को आगामी 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।