एक हफ्ते के बाद दूसरी बार कोरोना कहर का भारतीय शेयर बाजार पर टूटा। बाजार खुलते ही शेयर बाजार में 1400 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 50 411 अंकों की गिरावट के साथ खुला। निवेशकों के एक मिनट में 4.57 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। जानकारों की मानें तो वैश्विक बाजारों में कोरोना वायरस की वजह से बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमरीकी डाउ और नैस्डैक भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग सेक्टर 1500 अंकों तक नीचे चला गया है। वहीं यस बैंक के शेयरों ने 10 फीसदी तक गोता लगा लिया है। रिलायंस के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयरों में क्रमश: 9 और 14 फीसदी की गिरावट आ गई है। विदेशी निवेशकों की ओर से जोर बिकवाली देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 6 महीने के निचले स्तर पर चले गए हैं।
शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली हो रही है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही 1459 प्वाइंट लुढ़क कर 37,011.09 पर आ गया। निफ्टी 442 अंक गिरकर 10,827.40 के निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई पर यस बैंक का शेयर 25% टूट गया। एसबीआई के शेयर में 12% नुकसान देखा गया। एसबीआई में बिकवाली इसलिए हो रही है, क्योंकि गुरुवार को ऐसी रिपोर्ट आई थी कि नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक को बचाने के लिए सरकार एसबीआई को आगे कर सकती है। हालांकि, एसबीआई ने साफ किया है कि यस बैंक में निवेश की कोई बात नहीं चल रही।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।