(India)
देश में जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप का माहौल है। भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक 31 मामले सामने आए हैं, जबकि कई लोगों को निगरानी में रखा गया है। सरकार कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों में जुटी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को चौंकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोरोना वायरस के मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कोरोना से लड़ने के इन्हीं प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने भी अपने सभी मंत्रालयों और विभागों को एडवाइजरी जारी की है।कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय सेना ने भी अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। मिलिट्री अस्पतालों को भी आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। आर्मी ने यह भी कहा कि 1500 जवानों के लिए क्वारैंटाइन (अलग-थलग) फैसिलिटी तैयार की जाएगी। इस बीच, सरकार ने साफ किया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की 9 और एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग की जा सकेगी। लिहाजा ऐसे एयरपोर्ट्स की संख्या 21 से बढ़कर 30 हो गई है।
भारत में कोरोनावायरस से 31 लोग संक्रमित हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों में कर्मचारियों के 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। सभी कर्मचारी रजिस्टर में अटेंडेंस लगाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।