यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के घर ईडी की छापेमारी
(India) यस बैंक (Yes Bank) के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ तलाशी के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मुंबई में उनके घर पर पहुंची। इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए। ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत राणा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएचएफएल के घोटाले को लेकर राणा कपूर के घर ईडी की छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। दरअसल, डीएचएफएल पर आरोप है कि उसने 79 फर्जी कंपनियों और एक लाख फर्जी ग्राहकों की मदद से लगभग 13,000 करोड़ रुपये का घपला किया है। उसी मामले में राणा कपूर के घर तलाशी ली गई। वहीं राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वो देश छोड़कर न भाग सकें।

आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक के डायरेक्टर राणा कपूर के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार रात को छापा मारा। बैंक के संस्थापक कपूर के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी की टीम मुंबई के समुद्र महल टॉवर स्थित कपूर के घर पहुंची। देर रात तक राणा के घर पर छानबीन जारी रही। रिजर्व बैंक ने बैंक के हालात देखते हुए खाताधारकों को 50 हजार रुपए तक ही निकालने की इजाजत दी है। साथ ही बैंक के बोर्ड का कंट्रोल 30 दिन के लिए अपने हाथ में ले लिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।