अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रमुख CM उद्धव ठाकरे का किया बड़ा ऐलान 'राम मंदिर के लिए दान किये 1 करोड़ रूपये
(India) महाराष्ट्र में सरकार 100 दिन पूरे होने पर रामलला के दरबार में माथा टेकने की मनौती पूरा करने के लिए अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहाकि भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और भाजपा अलग। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को सपरिवार रामनगरी अयोध्या पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी का अपनी पत्नी, बेटे, बीस सांसद सहित करीब 2000 शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन करेंगे। शनिवार दोपहर दो बजे रामनगरी अयोध्या में पहुंचने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अयोध्या आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं रामलला के दर्शन को बार बार आता रहूंगा। सरयू में स्नान करने की बड़ी इच्छा है और उसके बाद सरयू आरती करना चाहता था पर कोरोना वाइरस पर जारी एडवाइजरी की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। पर अगली बार वह निश्चित रुप से स्नान और आरती करेंगे।

उद्धव ने कहा, ‘‘सौभाग्य की बात है कि पिछले एक-डेढ़ साल में तीसरी बार आ रहा हूं। एक सवाल मन में था कि मंदिर कब बनेगा। जब मैं पहली बार नवंबर 2018 में आया था, तब शिवाजी की जन्मभूमि की मिट्‌टी लेकर आया था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या केस का फैसला सुनाया। पिछले साल ही मुख्यमंत्री बन गया। लोकसभा चुनाव में शिवसेना को अच्छी सफलता मिली थी। पहली बार जब आया था तो कहा था कि बार-बार यहां आऊंगा। पहली बार सरयू की आरती की थी। दुनियाभर में कोरोनावायरस का आतंक फैला है। लिहाजा इस बार आरती नहीं करने जा रहा।’’

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।