सेंसेक्स 2320 अंक डूबा, निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
(India) आज शेयर बाजार सउदी अरब और रूस के बीच चले क्रूड प्राइस वॉर में बुरी तरह से क्रैश हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2320.05 अंकों की गिरावट के साथ 35256.57 अंकों पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 648.95 अंकों की गिरावट 10340.50 अंकों पर आ गया है। निफ्टी का यह 15 महीने का सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट के कारण शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। उससे पहले शेयर बाजार 1100 अंक गिरकर खुला। तब निवेशकों को एक मिनट के कारोबार में 3.30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। वहीं रिलायंस का शेयर करीब 13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
सेक्स में गिरावट का रुख सोमवार को भी जारी है। सऊदी अरब के तेल की कीमतों में कटौती की घोषणा के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में 30% की गिरावट आई। कोरोनावायरस और क्रूड ऑयल के दबाव से बाजार में निवेशक घबराए हैं। इसका असर सेंसेक्स पर देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 2345 और निफ्टी 638 पाॅइंट नीचे आ गया। सेंसेक्स इस साल के दो महीने में 6075 अंक में नीचे आ चुका है। वहीं, निफ्टी में अक्टूबर 2018 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।