मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल, आज भाजपा जॉइन कर सकते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
(India)
मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट चल रहा है। कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने की बात चल रही है। उधर, दिल्ली में मंगलवार शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार यानी आज दिल्ली में भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इससे पहले खबर थी कि वह मंगलवार को भाजपा जॉइन करेंगे। मंगलवार देर शाम उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भाजपा में जॉइन कराने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह मौजूद रहेंगे। सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है। इसकी घोषणा भी बुधवार को दिल्ली में होगी। केंद्रीय सत्र के बाद सिंधिया को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने सिंधिया के इस्तीफे की खबर लगते ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। सूत्र बता रहे हैं कि इस्तीफा देने वाले सिंधिया समर्थक विधायकों में से 5 से 7 को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्री पद दिया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।