दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इससे पहले सीएए और एनआरसी ( NRC ) के खिलाफ पोस्टर बांटने और लोगों को भड़काने के आरोप में पीएफआई से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार आरोपी दानिश पीएफआई की विंग काउंटर इंटेलिजेंस का प्रमुख है। दानिश जामिया में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के कॉर्डिनेशन से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा दानिश दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दानिश के खुलासे के बाद पुलिस ने परवेज और इलियास को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसके परिजनों ने पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। परिजनों का कहना है कि वह संगठन के लिए काम करता है। संगठन के सामाजिक कायक्रमों में हिस्सा लेता है। यहां भी वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।