शेयर बाजार में तीसरे दिन भी हाहाकार, सेंसेक्स 3100 प्वाइंट नीचे, निफ्टी 45 मिनट के लिए बंद
(India) भारतीय शेयर बाजार में भी 31 सौ से ज्यादा गिरावट दर्ज किया गया है। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। निफ्टी में लोअर सर्किट लगने से 45 मिनट के लिए कारोबार बंद कर दिया गया है। सर्किट खुलते ही सेंसेक्स 3600 अंक गिरा, 20 मिनट में संभला,
और अभी 1048 पॉइंट नीचे है। निफ्टी में भी 327 अंक की गिरावट आई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 4 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कानाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी भी कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना के संदिग्ध की मौत का मामला भी सामने आया है। देश में अबतक 76 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत ने पूरी दुनिया से खुद को अलग कर लिया है। कोरोना के कारण पूरी दुनिया के बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रहा है।
बता दें कि दुनिया के सभी देशों के कारोबार में कोरोना की मार जारी है। भारतीय बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले। निफ्टी में सुबह के सत्र में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मिली और वहां लोअर सर्किट लग गया। निफ्टी में कारोबार करीब 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीएसई में 31 सौ से ज्यादा कि गिरावट है। गुरुवार को भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
आज फिर शेयर बाजार करीब 15 सौ से ज्यादा कि गिरावट के साथ खुला। खुलते ही सेंसेक्स में गिरावट 2400 हुई। निफ्टी में भी 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और इंडेक्स 9 हजार के नीचे पहुंच गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।