कोरोना वायरस के खौंफ आईपीएल टला,  BCCI ने 15 अप्रैल तक बढ़ाई तारीख
(India) कोरोना वायरस की गाज आखिरकार आईपीएल ( IPL) पर गिर ही गई है। दरअसल, बीसीसीआई ने IPL को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि पहले आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन अब 15 अप्रैल के बात स्थिति को देखकर ही आईपीएल का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले केजरीवाल सरकार ने भी दिल्ली में होने वाले आईपीएल के मैचों पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बताया है कि दिल्ली में आईपीएल के मैचों का आयोजन नहीं होगा। आईपीएल के मैचों के अलावा भी किसी तरह के खेल के आयोजन दिल्ली में नहीं होंगे।
बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोनोवायरस और विदेशियों के वीजा पर प्रतिबंध होने की वजह से बीसीसीआई ने फिलहाल इसे नहीं कराने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइजियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी रद्द कर दी गई है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे विदेशी खिलाड़ी भी अब स्वदेश लौटने लगे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।