कोरोना वायरस ले बढ़ते संक्रमण के चलते डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका में घोषित किया आपातकाल
(India)
चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का संक्रमण अब पूरी दुनिया में फेल रहा है। विश्व के 45 देशों में कोरोना के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। कोरोना से होती मौतों और संक्रमण को देखते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कई तरह के एतिहयाती कदम उठाए जा रहे हैं। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए करीब 50 अरब डॉलर का फंड भी घोषित किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने अमरीका के सभी राज्‍यों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्‍त इमरजेंसी सेंटर स्‍थापित करने के लिए भी कहा है।
शुक्रवार रात तक अमेरिका में कोरोनावायरस के कुल दो हजार मामले सामने आए। यहां अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रम्प ने विदेश अमेरिकी बंदरगाहों पर आने वाले शिप पर रोक लगा दी है। मैक्सिको और दूसरे देशों से लगने वाली सीमाओं पर हाई थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं। अमेरिकी सेना की स्पेशल मेडिकल यूनिट को भी हालात पर नजर रखने के लिए अलर्ट पर रहने को कहा गया है। ट्रम्प ने कहा कि गूगल से जुड़ी अल्फाबेट कंपनी एक वेबसाइट तैयार कर रही है। इस पर जाकर लोग कोरोनावायरस के लक्षणों संबंधी जानकारी हासिल कर अपनी सेहत के बारे में खुद जान सकेंगे। गूगल ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।