निर्भया केस में आया नया मोड़, ICJ पहुंचे दोषियों के वकील, 20 मार्च को होने वाली फांसी पर रोक की मांग
(India)
निर्भया गैंगरेप केस में नया मोड़ आ गया है। फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषी और उनके वकील लगातार नई चाल चल रहे हैं। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय अदालत ( ICJ ) पहुंच गया है। निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ( AP Singh ) ने अंतरराष्ट्रीय अदालत को पत्र लिखकर अगामी 20 मार्च को होने वाली फांसी पर रोक लगाने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोषियों के वकील एपी सिंह ने ICJ को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 20 मार्च को निर्भया के दोषियों को होने वाली फांसी पर रोक लगाई जाए। साथ ही निचली अदालत के सभी रिकॉर्ड ICJ अपने पास मंगाए, ताकि वो अपना पक्ष अंतरराष्ट्रीय अदालत में रख सके। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वकील एपी सिंह की ओर से पत्र नीदरलैंड के दूतावास को दिया गया, जो ICJ को भेजा गया है। हालांकि, ICJ की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया यह भी जा रहा है कि चार में से तीन दोषी अक्षय सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा ICJ की शरण में पहुंचे हैं। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषियों की यह नई चाल है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।