सऊदी अरब से लौटे बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया आइसोलेट
(India)

देश में कोरोनावायरस का संक्रमण हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात से मंगलवार रात तक यानी 48 घंटों में संक्रमितों की संख्या 99 से बढ़कर 147 हो गई है। बुधवार को पुणे में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, केंद्रीय मंत्री सुरेश सुरेश प्रभु ने निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट किया है। वे हाल ही में सऊदी अरब से लौटे थे। उन्होंने टेस्ट भी कराया था, जो निगेटिव आया। भारतीय जनता पार्टी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को सबसे अलग कर लिया है। सुरेश प्रभु 10 मार्च को सऊदी अरब गए थे। जब वह भारत लौटे तो उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था। टेस्ट निगेटिव आया लेकिन सतर्कता के लिहाज से सुरेश प्रभु ने खुद को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।
भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित 147 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोलकाता में सेना का एक जवान कोरोना की चपेट में आ चुका है।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में कोरोना से संक्रमित यह दूसरा मामला है। यहां एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जवान 15 मार्च को लंदन से भारत लौटा था। जब जवान का टेस्ट हुआ तो वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें इलाज के लिए बालीघाट के आईडी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। वहीं, करोना की पुष्टि के बाद मरीज के मां-बाप और ड्राइवर को आइसोलेशन में रखा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।