कोरानावायरस फैलने के डर से देशभर में भीड़ जुटने से रोकने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में धार्मिक स्थानों पर भी बंदिशें लगाई जा रही हैं। बुधवार को श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा भी रोक दी गई। इससे पहले मंगलवार को श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से स्थिति सामान्य होने तक यात्रा रद्द करने की अपील की थी। वृंदावन में भगवान रंगनाथ जी की 171 साल पुरानी वार्षिक यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। इससे पहले मंगलवार को शिर्डी का साईं मंदिर, शिंगणापुर स्थित शनिधाम और मदुरै स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शनार्थियों के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिए गए। कोरोनावायरस से चल रहे विश्व युद्ध के बीच धर्मस्थलों पर भी सीधा असर देखने को मिलेगा। देशभर के बड़े धार्मिक स्थल भी अब कोरोनावायरस के चलते बंद हो रहे हैं। वायरस के इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इस बात की जनाकारी बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी। जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में शुमार माता वैष्णो देवी मंदिर में यात्रा को रोक दिया गया है। इसके साथ ही वैष्णों देवी तक आने-जाने वाली सभी राज्यों की बसों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।