कोरोना वायरस का असर पड़ा बाजार पर, सेंसेक्स 1798 अंक नीचे गिरा और निफ्टी 8000 के नीचे फिसला
(India) भारत में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप, सुप्रीम कोर्ट की टेलीकॉम कंपनियों की फटकार और क्रूड ऑयल के दाम ऑल टाइम लो पर चले जाने की वजह से शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है। निवेशकों को 4 मिनट के अंतराल में 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है। यही कारण है बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। टेलीकॉम कंपनी भारती इंफ्राटेल के शेयर17 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीपीसीएल के शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल के दाम ऑल टाइम लो पर चले जाने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
बाजार में आ रही भारी गिरावट का रुख गुरुवार को भी जारी है। बुधवार की 1700 अंकों से ज्यादा गिरावट के बाद गुरुवार को भी सेंसेक्स 1809 अंक नीचे खुला। निफ्टी भी 490.50 पॉइंट के नुकसान के साथ 7,978.30 पर आ गया। भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.30% गिरावट के साथ बंद हुआ था। एशिया के दूसरे बाजार भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। 27 दिसंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी 8,000 के नीचे पहुंच गया है। बीएसई 29 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 1709.58 अंक नीचे 28,869 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 425.55 पॉइंट नीचे 8,541.50 पर हुई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।