भारत में 22 से 29 मार्च तक भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की एंट्री बंद, तीन और देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध, यूरोप की कई उड़ानें स्थगित
(India) भारत में कोरोना का प्रकोप जारी है। अब तक भारत में कोरोना के 148 मामले सामने आ चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के लेकर सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने तीन और देशों की हवाई सेवाओं को रद्द कर दिया है। इनमें अफगानिस्तान, मलेशिया और फिलीपींस शामिल हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मोदी सरकार ने पहले भी कई देशों की हवाई सेवाएं रद्द कर की थी। सोमवार को सरकार ने यूरोपीय संघ, तुर्की और ब्रिटेन से यात्रियों के भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कोरोनाको देखते हुए ये प्रतिबंध 31 मार्च तक लागू रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से संक्रमित देशों के आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं, एअर इंडिया ने भी कोरोना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एयर इंडिया ने ब्रिटेन और यूरोप में फ्रैंकफर्ट, मिलान, रोम, मैड्रिड की उड़ान भी 19 मार्च से स्थगित कर दिया है।
देश में कोरोनावायरस के कारण 4 मौतें होने के बाद सरकार ने अपनी एडवायजरी सख्त कर दी है। साथ ही, यात्रा से जुड़े कुछ और प्रतिबंध लगा दिए हैं। सरकार ने गुरुवार को फैसला लिया कि 22 मार्च से देश में किसी भी इंटनरेशनल कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह प्रतिबंध एक हफ्ते के लिए रहेगा। सरकार ने 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को घर में ही रहने की हिदायत दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।