कनिका 9 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। इसके बाद वे कई पार्टी में भी शामिल हुईं। एक ऐसी ही पार्टी लखनऊ के ताज होटल भी हुई थी। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह पत्नी निहारिका के साथ मौजूद थे। दुष्यंत सिंह के ट्विटर अकाउंट को देखने पर पता चला कि वे 2 दिन पहले ही राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में शामिल थे। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद आए थे। 15 मार्च के बाद से दुष्यंत 3 दिन लोकसभा भी पहुंचे थे। इनमें से एक दिन वे ढाई घंटे तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ रहे। डेरेक ने संसद सत्र तुरंत रोक देने की मांग की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।