नोएडा की सोसायटी में  कोरोना वाइरस  का नया केस,सोसायटी सील बंद
(India) देश में बढ़ रहे कोरोना वाइरस के बढ़ते मामलो में नॉएडा की एक सोसाइटी का केस जुड़ गया है| सोसाइटी को सील बंद कर दिया गया है गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर 74 में एक व्यक्ति का सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मामला सुपरटेक केपटाउन सोसायटी का है। इस सोसाइटी में कुल 4500 फ्लैट हैं डीएम बीएन सिंह ने दो दिन के लिए सोसायटी को सील करने का आदेश दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहे। सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में और 20 हजार लोग यहां रहते हैं। यह मामला सामने आने के बाद सोसायटी में दहशत का माहौल है और लोग घबराए हुए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।