देशभर में कोरोना वायरस के बाद लॉकडाउन लागू होने से हालात पहले से ज्यादा नाजुक हो गए हैं। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 429 के पास पहुंच गई है। 8 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। दिल्ली सहित 22 राज्यों की 82 जिलों में लॉकडाउन लागू है।
कोरोनावायरस संक्रमण के 31 मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पूरे पंजाब में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू कर दिया। अमरिंदर ने कहा कि कर्फ्यू में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। अगर किसी के लिए बेहद जरूरी हो तो वजह बताने पर उसे तय वक्त के लिए ही रियायत दी जाएगी। कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। संक्रमण रोकने के लिए राज्य में धारा 144 लगाई गई थी, फिर लॉकडाउन कर दिया गया था, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दिया और नए केस सामने आते रहे। इसके बाद सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। सोमवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्य सचिव और प्रदेश के डीजीपी के साथ 3 घंटे की मैराथन मीटिंग की। इसमें यह चर्चा हुई कि लोग लॉकडाउन को नहीं मान रहे हैं, इसलिए कर्फ्यू लगाना जरूरी है। दूसरी वजह यह है कि प्रदेश में कई लोग विदेशों से लौटे हैं।भारत के लगभग सभी राज्यों में कोरोना वायरस पैर पसारता जा रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब समेत देश के 12 राज्य लॉकडाउन हैं। कोरोना की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र पर पड़ी है। यहां सोमवार सुबह से अब तक कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में तीन लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। आपको बता दें कि अकेल मुंबई में कोरोना के 14 मामले सामने आए हैं। वहीं एक मामला पुणे का है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। हालांकि राज्य में कोरोन से पीड़ित 5 लोग ठीक भी हुए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।