कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है। सरकार कोरोना के रोकथाम को लेकर तरह तरह के उपाय निकल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी लॉकडाउन है। इस बीच मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में 100 दिन से जारी सीएए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों वहां से हटा दिया। जिसके बाद शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों के टेंट हटाए जा रह हैं। सुबह से ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान वहां मौजूद हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने पहले ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों यहां ना जुटने को कहा था।
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस देश के 23 राज्यों में फैल चुका है। कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने राज्य में पांच से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा न करने की अपील की है। इस बीच नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में 15 दिसंबर से जारी प्रदर्शन को खत्म कर दिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मंगलवार को वहां से हटाया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के शाहीन बाग में पंडाल खाली मिले और यहां इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।