कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत की खबर दी है। वित्त मंत्री ने कहा की सभी को सरकार से मदद यानि बेलआउट पैकेज का इंतजार है। सरकार ने इस बेलआउट पैकेज की तैयारी तो पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन आज इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। वित्त मंत्री ने 2018-19 वित्तीय वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख 30 जून कर दी है। वही लेट टैक्स रिटर्न पर इंटरेस्ट को 12 फीसदी से घटाकर 9 फीसदी कर दिया गया है।
Pan-AADHAR लिंक डेट 30 जून, विवाद से विश्वास स्कीम की डेडलाइन भी बढ़ाई गई और जीएसटी और कस्मेंटम क्लीयरेंस में भी मिलेगी राहत, करदाताओं के सम्मान के लिए सरकार ये स्कीम लाई थी। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि इसके लिए करदाताओं को 24.7 हेल्प मिलेगी। इसके साथ ही नई कंपनियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 6 महीने की रियायत दी गई है। बोर्ड मीटिंग करने के लिए ऐसी कंपनियों को 60 दिन की मोहलत दी गई है। बैंकिंग और इनसॉल्वेंसी के मामलों में भी राहत दी गई है। MSME सेक्टर के लिए फंड को बढ़ाकर 1 करोड़ कर दी गई है।
डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर किसी भी तरह के चार्ज नहीं लिये जाएंगे। इसमें दूसरे बैंकों से पैसे विद ड्रा करना भी शामिल होगा। इसके अलावा कोरोना की वजह से बैंक अकाउंट में किसी भी तरह के मिनिमम बैलेंस की सीमा को हालात देखते हुए खत्म कर दी गई है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर में रहने की गुजारिश की और सिर्फ जरूरी होने पर ही बैंक आने की सलाह दी है।
वित्त मंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जल्द ही कोरोना वायरस से प्रभावित सेक्टरों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा, सेबी और रिजर्व बैंक की तरफ से कुछ राहत दी जा सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।