21 दिन के लिए देश पूरी तरह से लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा लॉक डाउन में, देखें पूरी लिस्ट
(India) कोरोना वायरस ने पूरे देश में पैर पसार लिए है। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने पूरे देश में मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन के बाद लोगों में खाने-पीने और जरूरी सामानों को लेकर भय बन गया है कि ये चीजे उन्हें कैसे मिलेगी। जिसके बाद लोगों में इन सामानों को स्टोर करने की होड़ मच गई है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि 21 दिन लोग आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के बगैर कैसे काटेंगे। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में साफ कहा कि कुछ जरूरी सेवाएं और सामान मिलता रहेगा। 21 दिन के लॉकडाउन में रेल , हवाई और रोडवेज
पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे साथ ही सरकारी और निजी दफ्तर, मॉल, हॉल, जिम और स्पा, स्पोर्ट्स क्लब और सभी रेस्टोरेंट, होटल और धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान, सभी फैक्ट्रियां और वर्कशॉप, गोदाम और साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।

वही लोगों को रोजमर्रा की सभी वस्तुएं जैसे सब्जी और राशन की दुकानें, दवा और फल की दुकानें, बैंक और एटीएम, पेट्रोल पंप और एलपीजी पंप, अस्पताल और डिस्पेंसरी, क्लीनिक और नर्सिंग होम, इंश्योरेंस के ऑफिस खुले रहेंगे। इसके साथ ही प्रींट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस, ई-कॉमर्स के जरिए दवा डिलिवरी, डिफेंस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट और बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन यूनिट और पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां में भी काम जारी रहेगा।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।