देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 586 के पार हो गई है। वहीं 11 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार से पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत है। वही पीएम नरेंद्र मोदी से लोगो को संबोधित कर रहे है। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से संवाद किया। मोदी ने कहा- महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि कोरोना के विरूद्ध जो युद्ध देश ने छेड़ा है, उसमें हिंदुस्तान और 130 करोड़ देशवासियों को विजय हासिल हो। कोरोना के लिए देशभर में व्यापक तैयारी की जा रही है। लेकिन, हम सबको यह ध्यान रखना है कि सोशल डिस्टेंसिंग, घरों में बंद रहना इस समय एकमात्र उपाय है।
वाराणसी में लोगों से संवाद कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी। पीएम ने कहा कि काशी देश को साधना सेवा, समाधान सिखा सकती है। आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। घरों में रहना इस समय एक मात्र उपाय है। पीएम मोदी ने कहा- लोग जितनी जल्दी गलतफहमी से निकलें, अच्छा होगा। डॉक्टर, नर्स, लैब में काम करने वाले लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में सफेद कपड़ों में चल रहे लोग ईश्वर का ही रूप हैं। यह हमारा जीवन बचा रहे हैं। डॉक्टरों, नर्सों और सफाईकर्मियों के साथ गलत करने वालों को महंगा पड़ेगा। बीमारी किसी से भेदभाव नहीं करती। 130 करोड़ महारथियों के भरोसे ये युद्ध जीतेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।